जस्टिस चंद्रचूड़ बनेंगे CJI, पिता थे 16वें चीफ
जस्टिस
CJI UU ललित ने जस्टिस DY चंद्रचूड़ को अपना उत्तराधिकारी बनाया है। ऐसे में जस्टिस चंद्रचूड़ देश के 50वें CJI होंगे। खास बात ये है कि उनके पिता यशवंत विष्णु चंद्रचूड़ भी CJI थे। वह देश के 16वें CJI थे, जिनका कार्यकाल 22 फरवरी 1978 से 11 जुलाई 1985 तक करीब 7 साल तक रहा था। अब 37 साल बाद उनके बेटे जस्टिस डीवाई भी उसी पद पर बैठेंगे। उनका कार्यकाल 9 नवंबर 2022 से 10 नवंबर 2024 तक रहेगा।










Leave a Reply