Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

आज का पंचांग एवं राशिफल

आज का पंचांग एवं राशिफल

11 अक्टूबर 2022

सम्वत् -2079
सम्वत्सर – अनल (राक्षस)।
मास – कार्तिक।
पक्ष – कृष्ण।
दिन – मंगलवार।
ऋतु – शरद।
तिथि – द्वितीया रात्रि – 01:44 मि. तक उपरांत तृतीया।
नक्षत्र – अश्विनी सायं – 05:35 मि. उपरांत भरणी।
योग – हर्षण सायं – 05:31 मि. तक उपरांत वज्र।
पंचक – नहीं है।
भद्रा – नहीं है।
मृत्युबाण – नहीं है।
मूल – अश्विनी का सायं – 05:35 मि. तक है।
चंद्र राशि – मेष।
सूर्य राशि – कन्या।
सूर्य नक्षत्र – हस्त दिन – 04:15 मि. तक उपरांत चित्रा।
दिशाशूल – उत्तर में।
अभिजित मुहूर्त – नहीं है।
राहुकाल – दिन – 03:01 मि. से 04:31 मि. तक‌।
सूर्योदय – 06:17 मि.।
सूर्यास्त – 05:51 मि. ।
व्रत – अशून्य शयन।
पर्व – कुछ नहीं।

आज विशेष – भौम व अश्विनी के संयोग से सर्वार्थ अमृत सिद्धि योग सायं – 05: 35 मि. तक।अशून्य शयन व्रत चंद्रमा को अर्घ्य चंद्रोदय रात्रि – 06:41 मि. पर,चित्र नक्षत्र में सूर्य का प्रवेश दिन – 04:15 मि. पर।

कल विशेष – सर्वार्थ सिद्धि योग सायं – 06:25 मि. से,भद्रा स्वर्ग की दिन – 01:55 मि. से रात्रि – 02:07 मि. तक।

मेष राशि – आज दिन मिला-जुला असर कारक है। आश्चर्यजनक समाचार मिल सकता है। किसी कार्य के लिए प्रयास अधिक करना पड़ सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। दूसरों से अपेक्षा न करें।

वृष राशि – आज दिन मिला-जुला असर कारक है। व्यापार में परिश्रम अधिक और लाभ कम होगा। विरोधी सक्रिय रहेंगे। बने बनाये कार्य बिगाड़ सकते हैं। सूझ-बुझ से धनलाभ होगा। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। निवेश व नौकरी लाभदायक रहेंगे। प्रेम-प्रसंग सफल होंगे।

मिथुन राशि – आज पारिवारिक कार्यों के कारण भागदौड़ अधिक रहेगी। सफलता से आत्मसम्मान बढ़ेगा। तेल तिलहन में निवेश से लाभ होगा। संतान के कारण चिंता तथा तनाव रहेंगे। कार्यस्थल पर प्रसन्नता रहेगी। किसी से भी कटु वचन न बोलें।

कर्क राशि – आज आप चिंतित ज्यादा रहेंगे।अपने आप को व्यवस्थित करें।मानसिकता के कारण आगे नहीं बढ़ पा रहे हैं। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। पुराने आर्थिक मामले सुलझ सकते हैं।

सिंह राशि – आज दिन ठीक नहीं है। चिंता के कारण दूसरों पर अपना क्रोध प्रदर्शित नहीं करें शांत रहें। व्यय वृद्धि से तनाव रहेगा। अकारण झंझटों से दूर रहें। चोट व दुर्घटनादि से हानि संभव है। अध्ययन में अवरोध आ सकता है।

कन्या राशि – आज दिन अनुभव पूर्ण रहेगा। जीवनसाथी के साथ मतभेद संभव है। बकाया वसूली होगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। फालतू खर्च होगा, विवाद न करें। नए मित्र बनेंगे। पुराने विवाद दोबारा सामने आ सकते हैं।

तुला राशि – आज दिन भर आलस्य हावी रहेगा। अपनी संगत बदलें संसार बदल जायेगा। अपने आप को सही साबित करने में बड़ी मेहनत करनी होगी। थकान व अस्वस्थता रहेगी। व्यवसायिक नई योजना लागू होगी। कार्यप्रणाली में सुधार तथा लाभ होगा।

वृश्चिक राशि – आज दिन के प्रारंभ में कार्य धीमी गति होगा। माता-पिता के स्वास्थ का ध्यान रखें। यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। नेत्र पीड़ा संभव है। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी।

धनु राशि – आज दिन कष्टकारी हो सकता है। संतान के विवाह मामलों में जल्दबाजी न करें। गलत निर्णय जीवन बदल सकता है। जोखिम भरे कार्य टालें। वाहन, मशीनरी व अग्नि आदि के प्रयोग में सावधानी रखें। किसी कार्यक्रम की रूपरेखा बनेगी।

मकर राशि – आज जीवन साथी के साथ विवाद संभव है। गृहस्थी के मामले आपसी सहमति से हल होंगे। मांगलिक कार्य की बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। राजनीतिक मामलों में आपका विरोध होगा। विवाद न करें।

कुंभ राशि – आज दिन मिला-जुला असर कारक है। संतान के जिद्दी स्वभाव के कारण विवाद संभव है। आप की निर्णय शक्ति बहूत कमजोर है, इसीलिए आप पिछड़ रहे हैं। अस्वस्थता रह सकती है। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे।

मीन राशि – आज दिन भर क्रोधावेश में रहेंगे अतः विवाद से बचें। दूसरों की मजबूरी को समझें और सहयोग करें। क्रोध की अधिकता से आप अशांत रहेंगे। पिता से मतभेद समाप्त होंगे। नए कारोबार के बारे में पूरी जानकारी लेकर ही निवेश करें। परिवार में आ रहे समारोह की तैयारी में लगे रहेंगे।

आचार्य धीरज द्विवेदी “याज्ञिक”
(ज्योतिष वास्तु धर्मशास्त्र वैदिक अनुष्ठानों के विशेषज्ञ)
प्रयागराज
संपर्क सूत्र-09956629515
08318757871

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *