पेटू राजा के हास्यअभिनय पर लोटपोट हुए श्रोता –
धनुषयज्ञ रामलीला मंचन में कलाकारों ने बांधी समा-
करछना। आदर्श बाल रामलीला कमेटी दगंवा में आयोजित रामलीला मंचन के दौरान धनुष यज्ञ की लीला में हास्य कवि अशोक बेशरम ने अपने पेटू राजा के हास्यअभिनय से श्रोताओं को जी भर गुदगुदाया। उत्थान ग्रामोदय ट्रस्ट द्वारा आयोजित रामलीला के दौरान अध्यक्ष निलेश शुक्ला और कवि संतोष शुक्ला समर्थ समेत कमेटी के लोगों ने हास्य कवि को मंच पर सम्मानित किया। इस दौरान धनुष यज्ञ की रामलीला में महाराज जनक द्वारा देश देश के राजाओं को धनुष उठाने के लिए आमंत्रण देना, जनकपुर में पधारे राजाओं द्वारा धनुष न उठने के बाद जनक के मन की चिंता और संताप।मुनि विश्वामित्र का इशारा पाकर राम द्वारा धनुष तोड़ने और सीता से विवाह करने का प्रसंग बहुत ही मार्मिक रहा। रावण बाणासुर, साधु राजा,दुष्ट राजा, लक्ष्मण बंदी जन मुनि विश्वामित्र की भूमिका भी खूब सराही गई। मंचन के दौरान व्यास राम प्रभाव तिवारी, के अलावा कमेटी के सदस्य राम सिया तिवारी,रामसूरत तिवारी, दीपक शुक्ला, रवि शंकर पांडेय, मनोज शुक्ला,संतोष कुशवाहा ने दर्शकों का स्वागत आभार प्रकट किया ।इस मौके पर धनुष यज्ञ रामलीला को देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ जुटी।












Leave a Reply