नबी की यौमे पैदाइश का जश्न, पैगंबर मोहम्मद की शान में निकाला गया जुलूस
आज 12 रबीउल अव्वल पर देश भर में ईद-ए-मिलाद-उन-नबी का आयोजन किया जा रहा है। आज के ही दिन 570 ई. में इस्लाम के संस्थापक पैगंबर मोहम्मद हजरत (स.अ.) साहब का जन्म हुआ था। लखनऊ, वाराणसी समेत UP के तमाम छोटे-बड़े शहरों और गांवों में लोग दरूद-ओ-सलाम का नजराना पेश कर रहे हैं। जुलूस निकाले जा रहे हैं। नए कपड़ों और तुर्की साफो में सजे बूढ़े, बच्चे, नौजवान हाथों में इस्लामी परचम लहरा रहे हैं।









Leave a Reply