Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

आज का पंचांग एवं राशिफल

आज का पंचांग एवं राशिफल

10 अक्टूबर 2022

सम्वत् -2079
सम्वत्सर – अनल (राक्षस)।
मास – कार्तिक।
पक्ष – कृष्ण।
दिन – रविवार।
ऋतु – शरद।
तिथि – प्रतिपदा रात्रि – 01:51 मि. तक उपरांत द्वितीया।
नक्षत्र – रेवती सायं – 05:14 मि. उपरांत अश्विनी।
योग – व्याघात सायं – 06:52 मि. तक उपरांत हर्षण।
पंचक – समाप्त सायं – 05:14 मि. पर।
भद्रा – नहीं है।
मृत्युबाण – नहीं है।
मूल – रेवती का सायं – 05:14 मि. तक उपरांत अश्विनी का है।
चंद्र राशि – मीन सायं – 05:14 मि. तक उपरांत मेष।
सूर्य राशि – कन्या।
सूर्य नक्षत्र – हस्त।
दिशाशूल – पूर्व में।
अभिजित मुहूर्त – नहीं है।
राहुकाल – दिन – 07:31 मि. से 09:01 मि. तक‌।
सूर्योदय – 06:16 मि.।
सूर्यास्त – 05:52 मि. ।
व्रत – कार्तिक मास आरंभ।
पर्व – कुछ नहीं।

आज विशेष – पंचक समाप्ति सायं – 05:14 मि. पर,यायी जययोग सायं – 05:14 मि. तक।

कल विशेष – भौम व अश्विनी के संयोग से सर्वार्थ अमृत सिद्धि योग सायं – 05: 35 मि. तक।अशून्य शयन व्रत चंद्रमा को अर्घ्य चंद्रोदय रात्रि – 06:41 मि. पर,चित्र नक्षत्र में सूर्य का प्रवेश दिन – 04:15 मि. पर।

मेष राशि – आज दिन अच्छा है। आपके रहन-सहन से लोग प्रभावित होंगे। खान-पान अनुकूल मिलेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा तथा मन में प्रसन्नता होगी। कार्यस्थल पर रुचि बढ़ेगी। साहस में वृद्धि होगी।

वृष राशि – आज दिन मिला-जुला असर कारक है। समय रहते जरूरी दस्तावेज संभाल लें। मनोवांछित सफलता प्राप्त करेंगे। पारिवारिक सुख व सहयोग बढ़ेगा। पिता या किसी बड़े किसी व्यक्ति का सहयोग प्राप्त होगा। धन का अपव्यय संभव है।

मिथुन राशि – आज दिन मिला-जुला असर कारक है।अनचाहे काम करना होंगे। दांपत्य संबंध में सुधार होगा। व्यवसायिक स्थिति में पहले से राहत मिलेगी।नई योजना बनेगी। घर-परिवार का सुख बढ़ेगा। पिता से अनबन हो सकती है।

कर्क राशि – आज दिन ठीक नहीं है। कमजोर रणनीति के कारण मनचाही सफलता नहीं मिल पाएगी। नए कार्यक्षेत्र में प्रवेश की संभावना है। आर्थिक मामलों में किसी अनुभवी की राय लेना बेहतर रहेगा। संतान के कामों पर नजर रखना जरूरी है।

सिंह राशि – आज दिन अच्छा है। परिवार के मांगलिक आयोजनों की रूपरेखा बनेगी। ज्ञान-चित्रकारी में रुचि बढ़ेगी। कानूनी झंझटों से राहत मिल सकती है। मुकदमें आदि में आपकी विजय होगी तथा शुभ कार्य संपन्न होंगे।

कन्या राशि – आज दिन अनुकूल है। स्वास्थ्य में सुधार होगा। मन में निराशा व उदासी का भाव खत्म होगा। किसी को भी अपने राज न बताये। अपकीर्ति हो सकती है, सतर्क रहें। मनोबल में वृद्धि होगी।

तुला राशि – आज दिन ठीक है। दोस्तों की चिंता रहेगी। सूझ-बूझ द्वारा कार्यों में सफलता मिलेगी। अपनी क्षमता, योग्यता का भरपूर इस्तेमाल करेंगे और सफल होंगे। रुका पैसा प्राप्त करने के प्रयास सफल होंगे।

वृश्चिक राशि – आज दिन मिला-जुला असर कारक है। निर्माण कार्य में हो रहे विलंभ से चिंता बढ़ेगी। दाम्पत्य सुख मिलेगा। व्यापारिक तथा कार्यक्षेत्र में उन्नति के लिए दिन अनुकूल रहेगा। किसी निकटतम व्यक्ति से मतभेद हो सकता है।

धनु राशि – आज दिन उत्तम है। रुके निर्माण कार्यों में गती आयेगी। साझेदारी के कार्यों में विशेष लाभ होगा। व्यवसायिक समय शुभ रहेगा। साहस व पराक्रम के क्षेत्र में सफलता प्राप्त करेंगे।

मकर राशि – आज दिन अच्छा है। नई ऊर्जा के साथ दिन की शुरुआत होगी। घरेलू कामकाज के चलते व्यस्त रहेंगे। कार्यस्थल पर नौकरों की समस्या बनी रहेगी। भूमि भवन में निवेश कर सकते है।

कुम्भ राशि – आज दिन उत्तम है। आपकी बातों को महत्व मिलेगा। परिजनों के साथ यात्रा होगी। विवाह में आ रही अड़चन दूर होगी। पसंदीदा भोजन की प्राप्ति होगी। राजनीति से जुड़े लोग विश्वासघात का शिकार हो सकते हैं।

मीन राशि – आज दिन अच्छा है। आपकी मेहनत और सूझ-बुझ से उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। समय शुभ व अनुकूल फलों को देने में समर्थ होगा तथा मान-सम्मान में वृद्धि होगी। भाई व मित्रों का सहयोग मिलने से कार्य पूरे होंगे।

आचार्य धीरज द्विवेदी “याज्ञिक”
(ज्योतिष वास्तु धर्मशास्त्र एवं वैदिक अनुष्ठानों के विशेषज्ञ)
प्रयागराज।
संपर्क सूत्र-09956629515
08318757871

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *