भारी बारिश से पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर धंसी सड़क, गिरी कई गाड़ियां
भारी बारिश के चलते पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे में हलियापुर के
पास अचानक सड़क धंस गई और लगभग 15 फीट का गड्ढा
हो गया। इस गड्ढे में कई गाड़ियां गिरकर क्षतिग्रस्त हो गई हैं।
सूचना पर यूपीडा की ओर से गड्ढे को रातो-रात ठीक कर दिया
गया। लेकिन इसको लेकर यूपी कांग्रेस ने ट्वीट कर सरकार को
घेरा है। कांग्रेस ने लिखा है कि सरकार के भ्रष्टाचार का इससे
बड़ा साक्ष्य क्या होगा?











Leave a Reply