CM योगी ने किया कन्या पूजन, पांव पखारे, खिलाया भोजन
सीएम योगी ने नवमी पर मां दुर्गा के नवम स्वरूप देवी सिद्धिदात्री की आराधना की। उन्होंने कन्या पूजन किया। परंपरा के अनुसार उन्होंने मां दुर्गा स्वरूप कुंवारी कन्याओं के पांव पखारे, उनके माथे पर रोली, चंदन, दही, अक्षत का तिलक लगाकर विधि विधान से पूजन किया। उन्होंने पूरी श्रद्धा से कन्याओं को भोजन कराकर दक्षिणा व उपहार देकर उनका आशीर्वाद लिया।











Leave a Reply