Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

आज का पंचांग एवं राशिफल

आज का पंचांग एवं राशिफल

आज का पंचांग एवं राशिफल

02 अक्टूबर 2022

सम्वत् -2079
सम्वत्सर – अनल (राक्षस)।
मास – आश्विन।
पक्ष – शुक्ल।
दिन – रविवार।
ऋतु – शरद।
तिथि – सप्तमी सायं – 06:26 मि. तक उपरांत अष्टमी।
नक्षत्र – मूल रात्रि – 02:25 मि. उपरांत पूर्वाषाढ़ा।
योग – सौभाग्य सायं – 06:50 मि. तक उपरांत शोभन।
पंचक – नहीं है।
भद्रा – पाताल की सायं – 06:26 मि. से रात्रि शेष – 05:15 मि. तक है।
मृत्युबाण – नहीं है।
मूल – मूल का रात्रि – 02:25 मि. तक है।
चंद्र राशि – धनु।
सूर्य राशि – कन्या।
सूर्य नक्षत्र – हस्त।
दिशाशूल – पश्चिम में।
अभिजित मुहूर्त – नहीं है।
राहुकाल – दिन – 04:31 मि. से सायं – 06:01 मि. तक‌।
सूर्योदय – 06:10 मि.।
सूर्यास्त – 05:58 मि. ।
व्रत – नवरात्र।
पर्व – शारदीय नवरात्र।

आज विशेष – मां कालरात्रि देवी दर्शन पूजन,सप्तमी को प्रातः गृह के मध्य में मूल के प्रथम चरण में मां काली का आवाहन पूजन,मूल नक्षत्र युक्त सप्तमी में पूजा पंडालों में देवी की स्थापना,पत्रिका प्रवेशन,विल्व सप्तमी,आज ही अष्टमी महानिशा पूजा,जैनियों का ओली प्रारंभ।

कल विशेष – मां महागौरी दर्शन पूजन,महाअष्टमी व्रत,अन्नपूर्णा परिक्रमा,पूजा पंडालों में सन्धि पूजा दिन – 03:40 मि. से 04:28 मि. तक।

मेष राशि – आज दिन ठीक नहीं है। कष्टप्रद समाचार मिल सकता है। किसी कार्य के लिए प्रयास अधिक करना पड़ सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। दूसरों से अपेक्षा न करें।

वृष राशि – आज दिन मिला-जुला असर कारक है। व्यावसा में परिश्रम अधिक और लाभ कम होगा। विरोधी सक्रिय रहेंगे। बने बनाये कार्य बिगाड़ सकते हैं। सूझ-बुझ से धनलाभ होगा। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। निवेश व नौकरी लाभदायक रहेंगे। प्रेम-प्रसंग सफल होंगे।

मिथुन राशि – आज सामाजिक एवं पारिवारिक कार्यों के कारण भागदौड़ अधिक रहेगी। सफलता से आत्मसम्मान बढ़ेगा। तेल तिलहन में निवेश से लाभ होगा। संतान के कारण चिंता तथा तनाव रहेंगे। कार्यस्थल पर प्रसन्नता रहेगी। किसी से भी कटु वचन न बोलें।

कर्क राशि – आज आप परिवार को लेकर चिंतित ज्यादा रहेंगे।अपने आप को व्यवस्थित करें।मानसिकता के कारण आगे नहीं बढ़ पा रहे हैं। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। पुराने आर्थिक मामले सुलझ सकते हैं।

सिंह राशि – आज दिन ठीक नहीं है। पारिवारिक चिंता के कारण दूसरों पर अपना क्रोध प्रदर्शित नहीं करें शांत रहें। व्यय वृद्धि से तनाव रहेगा। अकारण झंझटों से दूर रहें। चोट व दुर्घटनादि से हानि संभव है। अध्ययन में अवरोध आ सकता है।

कन्या राशि – आज दिन अनुभव पूर्ण रहेगा। जीवनसाथी के साथ मतभेद संभव है। बकाया वसूली होगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। फालतू खर्च होगा, विवाद न करें। नए मित्र बनेंगे। पुराने विवाद दोबारा सामने आ सकते हैं।

तुला राशि – आज दिन भर आलस्य हावी रहेगा। अपनी संगत एवं रहन सहन बदलें। अपने आप को सही साबित करने में बड़ी मेहनत करनी होगी। थकान व अस्वस्थता रहेगी। व्यवसायिक नई योजना लागू होगी। कार्यप्रणाली में सुधार तथा लाभ होगा।

वृश्चिक राशि – आज दिन के प्रारंभ में कार्य धीमी गति होगा। माता-पिता के स्वास्थ का ध्यान रखें। यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। नेत्र पीड़ा संभव है। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी।

धनु राशि – आज दिन कष्टकारी हो सकता है। संतान के विवाह मामलों में जल्दबाजी न करें। गलत निर्णय जीवन बदल सकता है। जोखिम भरे कार्य टालें। वाहन, मशीनरी व अग्नि आदि के प्रयोग में सावधानी रखें। किसी कार्यक्रम की रूपरेखा बनेगी।

मकर राशि – आज जीवन साथी के साथ विवाद संभव है। गृहस्थी के मामले आपसी सहमति से हल होंगे। मांगलिक कार्य की बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। राजनीतिक मामलों में आपका विरोध होगा। विवाद न करें।

कुंभ राशि – आज दिन मिला-जुला असर कारक है। संतान के जिद्दी स्वभाव के कारण विवाद संभव है। आप की निर्णय शक्ति बहूत कमजोर है, इसीलिए आप पिछड़ रहे हैं। अस्वस्थता रह सकती है। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे।

मीन राशि – आज दिन भर क्रोधावेश में रहेंगे अतः विवाद से बचें। दूसरों की मजबूरी को समझें और सहयोग करें। क्रोध की अधिकता से आप अशांत रहेंगे। पिता से मतभेद समाप्त होंगे। नए कारोबार के बारे में पूरी जानकारी लेकर ही निवेश करें। परिवार में आ रहे समारोह की तैयारी में लगे रहेंगे।

आचार्य धीरज द्विवेदी “याज्ञिक”
(ज्योतिष वास्तु धर्मशास्त्र वैदिक अनुष्ठानों के विशेषज्ञ)
प्रयागराज
संपर्क सूत्र – 09956629515
08318757871

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *