Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

आज का पंचांग एवं राशिफल

आज का पंचांग एवं राशिफल

आज का पंचांग एवं राशिफल

30 सितंबर 2022

सम्वत् -2079
सम्वत्सर – अनल (राक्षस)।
मास – आश्विन।
पक्ष – शुक्ल।
दिन – शुक्रवार।
ऋतु – शरद।
तिथि – पंचमी रात्रि – 10:43 मि. तक उपरांत षष्ठी।
नक्षत्र – विशाखा प्रातः – 06:30 मि. उपरांत अनुराधा।
योग – प्रीति रात्रि – 12:35 मि. तक उपरांत आयुष्मान।
पंचक – नहीं है।
भद्रा – नहीं है।
मृत्युबाण – नहीं है।
मूल – नहीं है।
चंद्र राशि – वृश्चिक।
सूर्य राशि – कन्या।
सूर्य नक्षत्र – हस्त।
दिशाशूल – पश्चिम में।
अभिजित मुहूर्त – नहीं है।
राहुकाल – दिन – 10:31 मि. से 12:01 मि. तक‌।
सूर्योदय – 06:09 मि.।
सूर्यास्त – 05:59 मि. ।
व्रत – नवरात्र।
पर्व – शारदीय नवरात्र।

आज विशेष – मां स्कंदमाता देवी दर्शन पूजन,उपांग ललिता देवी व्रत,रवियोग प्रातः – 06:30 मि. तक उपरांत सर्वार्थ सिद्धि योग रात्रि शेष – 05:22 मि. तक।आज अंगराग अलंकार आदि दान करना चाहिए।

कल विशेष – मां कात्यायनी देवी दर्शन पूजन,विल्व वृक्ष का पूजन,देवी बोधन आमंत्रण अधिवासन।

मेष राशि – आज नौकरी एवं व्यवसाय के लिए एक अच्छा समय है।आपकी उपलब्धियों का उचित परितोष प्राप्त होगा।धन वृद्धि के संकेत मिल रहे हैं।परिचय बढ़ेगा,छवि भी निखरेगी।वरिष्ठों और सहकर्मियों के साथ मजबूत संबंध स्थापित कर पाएंगे। प्रेम-संबंधों के लिए समय शुभ है।

वृष राशि – आज आपको मिश्रित परिणाम मिलेंगे। चल रहे काम में कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है। कुछ भावनात्मक मुद्दे परेशान कर सकते हैं। आय स्थिर रहेगी लेकिन।कुछ अनावश्यक खर्च करने पड़ सकते हैं। यात्रा हो सकती है। संतान का विवाह संबंधित बात हो सकता है।

मिथुन राशि – आज आपकी इच्छाशक्ति बढ़ेगी। उत्साहपूर्वक अपने कार्यों को अंजाम देंगे। भाग्य का साथ होने से रुकी हुई परियोजनाएं प्रगति करेंगी और सकारात्मक विकास भी होगा। वित्तीय मामले आसानी से आगे बढ़ेंगे।आय का अतिरिक्त स्रोत भी सामने आ सकता है। एक आकर्षक प्रेम प्रस्ताव मिल सकता है।

कर्क राशि – आज परीक्षा या प्रतियोगिता आपके पक्ष में होंगी। नौकरी में सफलता मिलेगी। प्रतिद्वंद्वी की गतिविधियां नुकसान नही पहुंचा पाएंगी। कोर्ट-कचहरी के मामले पक्ष में हल होंगे। सामाजिक और पेशेवर मामले में सम्मान हासिल करेंगे। मौज-मस्ती और आनंद के मौके मिलेंगे।

सिंह राशि – आज खेल प्रेमियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा।नौकरी करने वाले और व्यवसायी कुछ नई योजनाओं में शामिल होंगे। जटिल समस्याओं का समाधान होगा। प्रेम-संबंध मजबूत होंग। लाभ होगा और पुराना बकाया भी मिल सकता है।

कन्या राशि – आज जल्दबाजी में निर्णय न लें और जोखिम भरे उपक्रमों से बचें।स्वास्थ्य एवं नजदीकी व्यक्ति से थोड़ी परेशानी हो सकती है। मित्र और शुभचिंतक आपका समर्थन करेंगे। बच्चों में खुशियां होगी। बचत करना सीखें। समय पर ढंग से चीजों को पूरा करें । कार्य के लिए अतिरिक्त प्रयास करना होगा।

तुला राशि – आज भाग्य आपके पक्ष में होगा।जटिल समस्याओं का समाधान संभव है। नए उद्यम में प्रवेश करेंगें। विदेशी संबंधों से बहुत लाभ प्राप्त होगा। नया जुड़ाव या साझेदारी भी संभव है। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा और आप दोस्तों और परिवार के साथ किसी मनोरंजक स्थल पर घूमने जा सकते हैं।

वृश्चिक राशि – आज आपका रचनात्मक कौशल चरम पर होगा और आप इसका उपयोग अपने सभी कामों में करेंगें। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोग अच्छा करेंगे और अच्छा लाभ भी प्राप्त करेंगे। आप बैठकों, प्रस्तुतियों, प्रदर्शनियों और सम्मेलनों में लोकप्रिय रहेंगे। सहभागिता बढ़ेगी। अपने दोस्तों या परिवार के साथ एक छोटी यात्रा कर सकते हैं।

धनु राशि – आज आपको अच्छा वित्तीय परिणाम मिलेगा। प्रभावशाली लोगों के साथ संबंध स्थापित करने के लिए अच्छा समय है। नौकरी खोजने के लिए किए गए प्रयास लाभकारी होंगे। आपकी सामाजिक स्थिति में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। करियर आगे बढ़ेगा लेकिन निर्णय लेते समय भावुक न हों।

मकर राशि – आज व्यावसायिक दृष्टि से दिन अत्यधिक शुभ है और आप काफी प्रगति करेंगे। आय की वृद्धि के लिए स्थिति विकसित होगी। यदि बैंक या वित्तीय संस्थान से ऋण की तलाश है तो अपने प्रयासों को जारी रखें क्योंकि सफलता पास में ही है। यदि किसी परीक्षा या प्रतियोगिता में भाग ले रहें है तो परिणाम आपको खुशी प्रदान करेंगे।

कुम्भ राशि – आज आपकी इच्छाएं पूरी हो सकती हैं। व्यावसायिक संदर्भ में महत्वाकांक्षी योजनाएं शुरू की जा सकती हैं। आपकी कामयाबी में वृद्धि होगी।नये संपर्क स्थापित होंगे और आप कुछ प्रभावशाली लोगों से भी मिलेंगे। परिवार में कुछ शुभ समाचार प्राप्त होंगे और उत्सव हो सकता है। प्रेम-संबंध मजबूत होंगे।

मीन राशि – आज आप अपने आत्मविश्वास को फिर से हासिल करेंगे और पूरे समर्पण के साथ काम में जुटेंगे जो सकारात्मक विकास को जन्म देगा। वित्तीय स्थिति में सुधार होना तय है और आय का एक अतिरिक्त स्रोत भी मिल सकता है। आपको अपने जीवनसाथी का पूरा साथ मिलेगा। प्रेम-संबंध मजबूत होंगे।

आचार्य धीरज द्विवेदी “याज्ञिक”
(ज्योतिष वास्तु धर्मशास्त्र एवं वैदिक अनुष्ठानों के विशेषज्ञ)
प्रयागराज।
संपर्क सूत्र-09956629515
08318757871

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *