अशोक गहलोत ने की इस्तीफे की पेशकश – सूत्र
राजस्थान से दिल्ली तक जारी सियासी ड्रामे के बीच खबर है कि अशोक गहलोत ने इस्तीफे की पेशकश की है। सूत्रों के मुताबिक गहलोत ने सोनिया गांधी से मिलकर मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे की पेशकश की है। हालांकि इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। गहलोत यह भी साफ कर चुके हैं कि राजस्थान का मुख्यमंत्री कौन होगा? इसका फैसला सोनिया गांधी करेंगी। उन्होंने पिछले कुछ दिनों के सियासी घटनाक्रम के लिए माफी भी मांगी।











Leave a Reply