Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

नहीं हो रही एक गरीब,बिमार की सुनवाई,एसडीएम हंडिया ने नहीं सुनी फरियाद

नहीं हो रही एक गरीब,बिमार की सुनवाई,एसडीएम हंडिया ने नहीं सुनी फरियाद

नहीं हो रही एक गरीब,बिमार की सुनवाई,एसडीएम हंडिया ने नहीं सुनी फरियाद

प्रयागराज प्रतापपुर – हंडिया तहसील के खखैचा ग्राम में दबंगों द्वारा मात्र एक गरीब परिवार को हानि पहुंचाने एवं परेशान करने हेतु जबरन रंजिश बस उसके घर से सटा कर जान बूझकर दुर्गा पूजा पंडाल लगाया जा रहा है जिसमें प्रार्थी अजय गुप्ता ने थानाध्यक्ष सरायममरेज एवं चौकी इंचार्ज जंघई को सूचना दिया जिसमें थाना अध्यक्ष ने उक्त बातें उपजिलाधिकारी हंडिया को अवगत कराया तो दि. 23 को थाने में ही उपजिलाधिकारी हंडिया ने कहा भी कि यदि प्रार्थी लिखकर देता है तो पंडाल नहीं लगेगा परन्तु आज दि. 24 को उपजिलाधिकारी ने बिना प्रार्थना पत्र पढ़े और बिना पूरी बात सुने ही डांटकर भगा दिया और पंडाल लगाने के लिए विपक्षियों को आदेश भी दिया और पंडाल का कार्य शुरू है।
जबकि प्रार्थी अजय गुप्ता हार्ट पेशेंट है और एकदम रोग से ग्रस्त है इसकी पत्नी भी हाई ब्लडप्रेशर की मरीज है और इनकी 2-3 सयानी बिटिया भी हैं।
इनका कहना है कि यदि कोई घटना घट जाती है तथा रोग के कारण कोई बात हो जाती है तो इसके जिम्मेदार उपजिलाधिकारी हंडिया होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *