उद्धव गुट की बड़ी जीत, 5 अक्टूबर को शिवाजी पार्क में मिली रैली की इजाजत
महाराष्ट्र में शिवाजी पार्क में दशहरा रैली को लेकर चल रही तनातनी के बीच उद्धव ठाकरे गुट को बड़ी जीत मिली है। हाईकोर्ट ने ठाकरे गुट को शिवाजी पार्क में 2 से 6 अक्टूबर के बीच दशहरा रैली करने की अनुमित दे दी है। दरअसल, शिवसेना वर्षों से यहां पर दशहरा रैली का आयोजन करती आई है। हालांकि शिवसेना दो फाड़ होने के बाद शिंदे गुट भी इस बार रैली का आयोजन करना चाहता था, जिसको लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने थे।











Leave a Reply