AU के छात्र नेता ने कहा- प्रशासन घरवालों को बुलडोजर चलाने की धमकी दे रहा है
छात्र संघ चुनाव बहाली और फीस बढ़ोतरी को लेकर इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में धरने पर बैठे छात्र नेता अजय यादव को घर पर बुलडोजर चलने का डर सता रहा है। अजय ने कहा कि प्रशासन की ओर से हमारे घर की घर की वीडियोग्राफी कराई जा रही है। हमारे बुजुर्ग पिता को धमकी दी जा रही है कि बेटे को विवि से बुला लो वरना बुलडोजर चल जाएगा। सम्राट ने कहा कि प्रशासन को जो कार्रवाई करनी है मेरे ऊपर करे, परिवार को परेशान न करे।











Leave a Reply