Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

*खेत में लटक रहे हाई वोल्टेज बिजली के तार ने महिला की ली जान*

*खेत में लटक रहे हाई वोल्टेज बिजली के तार ने महिला की ली जान*

करछना। थाना क्षेत्र के डीहा गांव के मजरा बगरहा गांव में एक बार फिर बिजली विभाग की घोर लापरवाही सामने निकल कर आई है। खेत में धान की निराई करने गई महिला की हाई वोल्टेज बिजली के तार की जद में आने से मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक बगरहा निवासी प्रभाशंकर यादव की पत्नी रामकली 35 वर्ष रविवार दोपहर के वक्त घर से 500 मीटर की दूरी पर खेत में धान की निराई कर रही थी। जहां खेत के ऊपर से गुजरे हाई वोल्टेज बिजली का तार मी से महज 4-5 फीट ऊंचाई पर लटक रहा तार है। उसी दरमियान तार की चपेट में आने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घंटो बाद अन्य महिलाएं खेत के पास गुजर रही थी तभी रामकली को खेत में गिरा हुआ देखा तो घटना की जानकारी होते ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। जहां धीरे-धीरे लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना होने पर करछना थाना प्रभारी विश्वजीत सिंह, सीओ अजीत कुमार चौहान पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे, और परिजनों को समझा-बुझाकर शव को कब्जे में लेने का प्रयास किया गया। लेकिन ग्रामीण व परिजन उच्च अधिकारियों को मौके पर पहुंचने का मांग करते रहे । व जांच के बाद तत्काल आर्थिक मदद की मांग पर अड़ गए। ग्रामीणों की बातों पर गौर करें तो लटकते हुए तार की जद में आए दिन बेजुबान जानवरों की मौत होती रहती है। मामले को लेकर ग्रामीणों ने कई बार मुख्यमंत्री पोर्टल, विभागीय अधिकारी सहीत तहसील प्रशासन से शिकायत किया। लेकिन अब तक किसी के द्वारा इस पर ध्यान नहीं दिया गया। जिला पंचायत सदस्य डां विजय बाबू यादव ने बताया कि बीते कुछ माह में बिजली विभाग की घोर लापरवाही के चलते करंट से 3 लोगों की मौत हो चुकी है। लगातार हो रही घटनाओं के बावजूद भी विभाग कुंभकर्णी की नींद में हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *