Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

लोक निर्माण विभाग की लापरवाही से परेशान तरहार की जनता।।

लोक निर्माण विभाग की लापरवाही से परेशान तरहार की जनता।।

तरहार की जनता तीन महीने से परेशान,निकलने का कोई नही है रास्ता।।

लोक निर्माण विभाग की लापरवाही से परेशान तरहार की जनता।।

भीरपुर,प्रयागराज।बसही से लकटहा घाट पर बबुरा तालिया, खजुरोल, नटका ,गड़ैला,सहित कई गांव के लोग रास्ते को लेकर परेशान है,पवरिया बीर बाबा के पास रोड को तोड़कर पुलिया बनाई जा रही है,बारिश के पहले से , लगभग तीन महीने से जादा हो गया,विभाग के लोग आराम से सो रहे है,कई घटना हुई,राजेंद्र यादव पुत्र शुकदेव नारायण सहित कई लोग फिसलकर गंभीर रूप से घायल हुए,बबुरा तालिया, लकटहा से निकलने का रास्ता कुछ दिन बाढ से बंद था, और पूरा रोड पुलिया निर्माण की लापरवाही से पूर्ण रूपेण बंद है, डीहा की तरफ से जो रोड है वह भी बीच में तोड़ दी गई है।स्थानीय जनता त्राहि त्राहि कर रही है, नोकरी के लिए गाव से बाहर निकलना दुभर हो गया है,बच्चो की शिक्षा बाधित है,वही बीमार लोगो को शहर ले जाना डीलेवरी जैसी गंभीर समस्या में भी गांव से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है,कुछ दिन पहले भारतीय किसान कल्याण संघ ने अधिकारियों से निवेदन किया था की तत्काल करवाही कर पुलिया बनाया जाय,बार बार घटनाएं हो रही है,जनता परेशान है, लेकिन किसी के कान में कोई असर नहीं हुआ, तरहार की जनता अब भारतीय किसान कल्याण संघ के बैनर तले उप जिलाधिकारी करछना के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन देगी।जिसमे संघ के पदाधिकारियों के साथ ग्राम प्रधान बबुरा निर्मल कुमार यादव, शिव लखन यादव ,राजेंद्र यादव, डॉक्टर हनुमान प्रसाद यादव,सतीश चंद्र यादव, भाई लाल यादव,कृष्ण बाबू पांडे,लवकुश पांडे,सहित दर्जनों लोगों ने तत्काल समस्या का समाधान के लिए मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *