दिल्ली गया पति, पीछे से पत्नी ने तलाक देकर कर लिया दूसरा निकाह
UP के बदायूं में एक महिला ने शादी के 16 साल बाद पति को तलाक दे दिया और दूसरा निकाह कर लिया। पति का कहना है कि वो पिछले 1 साल से दिल्ली में काम कर रहा था, लेकिन जब लौटा तो पत्नी ने उसे तलाकनामा सौंप दिया, जिस पर 2 गवाहों के साइन थे। महिला ने पति को उसके ही घर से बाहर निकाल दिया। पीड़ित के मुताबिक उसने पत्नी को 1 करोड़ की संपत्ति का मालिक बनाया था और अब वह उसे 5 लाख रुपए देकर चुप रहने को कह रही है।













Leave a Reply