अतीक अहमद की बढ़ी मुश्किल, कुर्क होगा आलीशान बंगला
अतीक अहमद की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। अब लखनऊ की सीतापुर रोड पर स्थित अतीक के बंगले की कुर्की की तैयारी हो रही है। ये बंगला अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन के नाम है, जिसकी कीमत 5 करोड़ बताई जा रही है। पूर्व सांसद के विरोधियों से इसकी जानकारी मिली थी, जिसके बाद पुलिस ने राजस्व विभाग से अभिलेखों की जांच कराई। साक्ष्य मिलने पर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में कुर्की के लिए रिपोर्ट भेज दी है।












Leave a Reply