Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

आज का पंचांग एवं राशिफल

आज का पंचांग एवं राशिफल

आज का पंचांग एवं राशिफल

09 सितंबर 2022

सम्वत् -2079
सम्वत्सर – अनल (राक्षस)।
मास – भाद्रपद।
पक्ष – शुक्ल।
दिन – शुक्रवार।
ऋतु – वर्षा।
तिथि – चतुर्दशी सायं – 05:39 मि. तक उपरांत पूर्णिमा।
नक्षत्र – धनिष्ठा दिन – 11:58 मि. तक उपरांत शतभिषा।
योग – सुकर्मा रात्रि – 07:47 मि. तक उपरांत धृति।
पंचक – प्रथम दिन।
भद्रा – मृत्युलोक की सायं – 05:39 मि. से रात्रिशेष – 04:43 मि. तक है।
मृत्युबाण – नहीं है।
मूल – नहीं है।
चंद्र राशि – कुंभ।
सूर्य राशि – सिंह।
सूर्य नक्षत्र – पूर्वाफाल्गुनी।
दिशाशूल – पश्चिम में।
अभिजित मुहूर्त – नहीं है।
राहुकाल – दिन – 10:31 मि. से 12:01 मि. तक‌।
सूर्योदय – 05:53 मि.।
सूर्यास्त – 06:15 मि. ।
व्रत – अनंत चतुर्दशी,पूर्णिमा व्रत।
पर्व – अनंत चतुर्दशी।

आज विशेष – अनंत चतुर्दशी व्रत,मध्याह्न में अनंत भगवान का पूजन तथा अनन्ता धारण,व्रत की पूर्णिमा,कदली व्रत,श्री गणपति विसर्जन,श्री शिव परिवर्तन उत्सव,पश्चिम दिशा में बुधास्त।

कल विशेष – स्नान,दान,श्राद्ध आदि की पूर्णिमा,लोकपाल पूजन,सन्ध्या पूजन,महालया (पितृपक्ष) आरंभ पितरों को जलांजलि आदि प्रारंभ,नान्दी मातामह श्राद्ध,प्रौष्ठपदि श्राद्ध।

मेष राशि – आज दिन कम अच्छा है। शत्रुओं से सतर्क रहें। कोई नया काम आरंभ करने में विलंब होगा। किसी अपने के प्रति शुभ भावनाओं का उदय होगा। आशाएं बलवती होंगी।

वृष राशि – आज कम समय में अधिक पाने की लालसा में हानि संभव है। श्रेष्ठों का सम्मान करें। विशेष महत्व के कार्य पूरा करने का प्रयास करें सफलता मिलेगी। कारोबारी समस्याओं से सामना होगा। सायंकाल में यात्रा न करें।

मिथुन राशि – आज समयानुकूल नियमों का पालन करें लाभ होगा। धैर्य से कार्य संपादन में लगे रहेंगे। रुके कार्यों की पूर्ति होगी। शुभ कार्यों में मन लगेगा। यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं।

कर्क राशि – आज मन प्रसन्न रहेगा। समय का सदुपयोग करें दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया काम शुरू कर सकते है। विशेष लोगों से मुलाकात होगी। मनचाही कार्य सिद्धि होगी। झूठ बोल कर फंस सकते हैं अतः सावधान रहें।

सिंह राशि – आज किसी अपनों की बातों से मन दुखी होगा। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। आश्वासन प्राप्त होंगे। कारोबार में सफलता मिलेगी। सामाजिक संबंधों का लाभ मिलेगा। शुभ कार्यों में व्यय होगा।

कन्या राशि – आज दिन की शुरुआत में व्यस्ततापूर्वक होगी। देव दर्शन और निजी कार्यों में समय बीतेगा। कारोबार में सफलता मिलेगी। भाग्य में प्रबलता रहेगी। दूर स्थान से संदेश प्राप्त होंगे।

तुला राशि – आज आध्यात्मिक क्षेत्र में उन्नति का मार्ग प्रशस्त होगा धन लाभ के लिए किए गए प्रयास सफल होंगे। परिजनों का सहयोग मिलेगा। अनुबंधों की पूर्ति होगी। संबंधों का लाभ मिलेगा। न्यायपक्ष उत्तम रहेगा।

वृश्चिक राशि – आज कार्यक्षेत्र में विस्तार के योग बन रहे हैं। नई योजना का लाभ मिलेगा। परिजनों का व्यवहार कमजोर रहेगा। दांपत्य संबंधों में मधुरता आयेगी। धार्मिक यात्रा की योजना बनेगी।

धनु राशि – आज दिन मिला-जुला असर कारक है। काम बहुत है अच्छे से कार्यनीति बनाएं।नया काम आरंभ न करें कुछ दिन धैर्य से काम लें। अपने कार्यों के प्रति समर्पित रहें। मध्यान्ह से कुछ राहत का अनुभव होगा। कोर्ट कचहरी के चक्कर लग सकते हैं।

मकर राशि – आज स्वास्थ्य एवं परिवार का ध्यान रखें। अनुकूल समय का सदुपयोग करें। महत्व के कार्यों को प्राथमिकता दें। अपनी संगत बदलें। बड़ों का आदर करें। संतान सुख संभव है। वाहन खरीदने का मन होगा।

कुम्भ राशि – आज दिन मिला-जुला असर कारक है।शासन-प्रशासन का सहयोग न मिलने से कार्य बाधित होंगे। लंबित कार्यों में आशाएं बलवती होंगी। सामाजिक संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। यात्रा सफल रहेगी। शुभ कार्यों में व्यय होगा।

मीन राशि – आज साझेदारी में किए गए कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। धन लाभ होता रहेगा। नया मकान-दुकान खरीदने के योग है। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। यात्रा सफल रहेगी।

आचार्य धीरज द्विवेदी “याज्ञिक”
(ज्योतिष वास्तु धर्मशास्त्र एवं वैदिक अनुष्ठानों के विशेषज्ञ)
प्रयागराज।
संपर्क सूत्र – 09956629515
08318757871

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *