106 साल की उम्र में रेलवे में काम कर रहे हैं ये बुजुर्ग कर्मचारी
NE रेलवे मजदूर यूनियन के महामंत्री KL गुप्ता 106 साल की उम्र में भी काम कर रहे हैं। अपने महामंत्री के इस हौसले को देखते हुए NRMU विश्व में सबसे बुजुर्ग सक्रिय कर्मचारी नेता का तमगा दिलाने का दावा पेश करेगा। संगठन ने कहा कि इसकी शुरुआत लिम्बा बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड से होगी। बाद में गिनीज बुक में भी नाम दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। KL गुप्ता लगातार 61वीं बार नरमू के महामंत्री चुने गए हैं।












Leave a Reply