Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

उर्मिला इंटरनेशनल स्कूल मुंगारी करछना के छात्र-छात्राओं ने धूमधाम से मनाया शिक्षक दिवस

उर्मिला इंटरनेशनल स्कूल मुंगारी करछना के छात्र-छात्राओं ने धूमधाम से मनाया शिक्षक दिवस

उर्मिला इंटरनेशनल स्कूल मुंगारी करछना के छात्र-छात्राओं ने धूमधाम से मनाया शिक्षक दिवस

करछना, प्रयागराज । उर्मिला इंटरनेशनल स्कूल मुंगारी भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्मदिवस बच्चों ने धूमधाम से शिक्षक दिवस के रूप में मनाया। समस्त छात्रों ने मिलकर के केक मिठाइयां एवं ढेर सारे उपहार शिक्षकों को दिए और आशीर्वाद लिया। स्कूल के प्रबंधक उर्मिला सिंह के प्रबंधक ने बच्चों को अनुशासन में रहकर के शिक्षा प्राप्त करने की बात कही की किसी भी लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए आत्मशक्ति की जरूरत पड़ती है आत्म बल से कोई बड़ा हथियार नहीं है इस शक्ति से किसी भी लक्ष्य की प्राप्ति की जा सकती। विद्यालय के वरिष्ठ अध्यापक सूर्य लाल तिवारी ने बच्चों को शिक्षक दिवस की बधाई देते हुए विद्यालय के विकास पर बल दिया। स्कूल के शिक्षक श्री विमलेश यादव जी ने सभी बच्चों को डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के बारे में अनेक प्रसंग सुनाकर के उनको अपने जीवन में लाने को कहा। शिक्षक सूरज सिंह एवं
मनदीप कुमार यादव ने भी डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के बारे में अनेक संस्मरण सुनाए महिला शिक्षिका हेमा यादव एवं पूजा सेठ ने भी बच्चों को इमानदारी से पढ़ाई करने पर जोर देते हुए कहा कि सभी बच्चे मन लगाकर पढ़ाई करे यही गुरुओं के प्रति
समर्पण हैं इस अवसर पर सुरेंद्र बहादुर सिंह जो सार्वजनिक कार्य में लगे रहते हैं उपस्थित थे एवं स्कूल के प्रिंसिपल सुधीर कुमार सिंह ने भी शिक्षक दिवस के मौके पर बच्चों का आभार प्रकट करते हुए अपने गुरुजनों के प्रति सम्मान का भाव रखने पर जोर दिया। तत्पश्चात बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति की गई सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले बच्चों को स्कूल के प्रबंधक उर्मिला सिंह द्वारा कलम देकर सम्मानित किया उसके बाद समारोह का समापन हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *