होटल लेवाना अग्निकांड में एक्शन, मालिक हिरासत में, होटल सील
लखनऊ के होटल लेवाना अग्निकांड में कार्रवाई तेज हो गई है। पुलिस ने होटल मालिक रोहित और राहुल अग्रवाल को हिरासत में लिया है। होटल को सील कर दिया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अग्निकांड की उच्चस्तरीय जांच के निर्देश दिए हैं। इस अग्निकांड में मरने वालों की संख्या बढ़कर 4 हो गई है। करीब 8 लोग घायल हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। सीएम ने उनसे मुलाकात की भी की है।













Leave a Reply