गाजियाबाद में एक करोड़ की अफीम जब्त, 5 तस्कर गिरफ्तार
गाजियाबाद पुलिस ने झारखंड से तस्करी कर लाई गई 5 किलो अफीम बरामद की है। एक महिला सहित 5 तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। जब्त की गई अफीम की कीमत करीब 1 करोड़ रुपए बताई जा रही है। पकड़े गए तस्कर झारखंड व यूपी के हैं। SP सिटी निपुण अग्रवाल ने बताया कि मुख्य अभियुक्त विनोद है। रांची से यह गैंग पूरे उत्तर भारत में अफीम की तस्करी करता है। किसी को शक न हो, इसलिए गैंग में महिलाओं को भी रखा जाता है।












Leave a Reply