Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

आज का पंचांग एवं राशिफल

आज का पंचांग एवं राशिफल

आज का पंचांग एवं राशिफल

04 सितंबर 2022

सम्वत् -2079
सम्वत्सर – अनल (राक्षस)।
मास – भाद्रपद।
पक्ष – शुक्ल।
दिन – रविवार।
ऋतु – वर्षा।
तिथि – अष्टमी दिन – 07:39 मि. तक उपरांत नवमी।
नक्षत्र – ज्येष्ठा रात्रि – 07:52 मि. तक उपरांत मूल।
योग – विष्कुंभ दिन – 01:40 मि. तक उपरांत प्रीति।
पंचक – नहीं।
भद्रा – नहीं है।
मृत्युबाण – नहीं है।
मूल – ज्येष्ठा का रात्रि – 07:52 मि. तक उपरांत मूल का है।
चंद्र राशि – वृश्चिक दिन – 04:42 मि. तक उपरांत धनु।
सूर्य राशि – सिंह।
सूर्य नक्षत्र – पूर्वाफाल्गुनी।
दिशाशूल – पश्चिम में।
अभिजित मुहूर्त – नहीं है।
राहुकाल – दिन – 04:31 मि. से सायं – 06:01 मि. तक‌।
सूर्योदय – 05:50 मि.।
सूर्यास्त – 06:18 मि. ।
व्रत – महारविवार,महालक्ष्मी व्रत।
पर्व – महारविवार,महालक्ष्मी पूजन,श्रीचंद्र नवमी,नंदा एवं अदु:ख नवमी।

आज विशेष – महारविवार व्रत,महालक्ष्मी व्रत पूजन एवं काशी में लक्ष्मी कुंड में स्नान,ज्येष्ठा नक्षत्र में ज्येष्ठालक्ष्मी देवी पूजन,श्रीचंद्र नवमी एवं जयंती,नंदा नवमी,अदु:ख नवमी,तल नवमी,सर्वार्थ सिद्धि योग रात्रि – 07:52 मि. से।

कल विशेष – दशावतार व्रत,मूल नक्षत्र में ज्येष्ठालक्ष्मी (अलक्ष्मी) का विसर्जन,शिक्षक दिवस,रवियोग पूरे दिन रात।

मेष राशि – आज आलस्य से बचकर रहें अन्यथा बने काम बिगड़ सकते हैं। कार्यों में रुकावट आ सकती है। कार्यस्थल पर किसी के भरोसे न रहकर अपना कार्य स्वयं करें। महत्वपूर्ण कार्यों में हस्तक्षेप से नुकसान संभव है।

वृष राशि – आज दिन की शुरुआत आनंदप्रद रहेगी। नौकरी में पदोन्नति के योग बन रहे हैं। समाज में अच्छे लोगों से भेंट होगी जो आपके हितचिंतक रहेंगे। व्यापार-नौकरी में लाभ होगा। परिजनों की मदद से कार्य संपन्न होंगे।

मिथुन राशि – आज मिला-जुला असर कारक है। जिसे आप किसी काम के नहीं समझते थे आज वही आप के कार्यो में सहभागी बनेगा। यात्रा का योग है। रिश्तेदारों से संपत्ति संबंधी विवाद बड़ा रूप ले सकते हैं। सतर्क रहें।

कर्क राशि – आज दिन ठीक है। आप के द्वारा किये गए कुछ कार्यों से लोग नाखुश रहेंगे। कार्यों को परिजनों में प्रशंसा मिलेगी। मन में उत्साह बढ़ेगा, जिससे कार्य की गति बढ़ेगी। खर्चों में कमी करें। कानूनी विवाद निपटेंगे।

सिंह राशि – आज दिनचर्या में बदलाव होगा। भागीदारी में आपके द्वारा लिए गए निर्णयों से लाभ संभव है। रचनात्मक अथवा व्यापारिक कार्यों से आर्थिक लाभ होगा। नवीन योजनाओं में निवेश संभव है।

कन्या राशि – आज व्यापार-व्यवसाय अनुकूल रहेगा। परिवार में तनाव से चिंता बढ़ेगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रह सकती है। परोपकार में रुचि बढ़ेगी। धर्म-कर्म में समय व्यतीत होगा।

तुला राशि – आज दिन मध्यम है। संतान की आजीविका संबंधी समस्या का हल होगा। किसी शुभचिंतक से मेल-मुलाकात आत्मबल मजबूत करेगी। लापरवाही से काम न करें। वाहन सुख संभव है।

वृश्चिक राशि – आज आलस को त्यागें। समय पर काम करें। आपकी मेहनत से व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। सश्रम किए गए कार्य सफल होंगे। पारिवारिक कष्ट एवं समस्याओं का अंत संभव है। आय से अधिक व्यय न करें। परास्त होंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी।

धनु राशि – आज आकस्मिक लाभ हो सकता है। निकटजनों की प्रगति से मन में प्रसन्नता होगी। परिश्रम से स्वयं के कार्यों में भी शुभ परिणाम मिलने की उमीद है। दूर-पास की यात्रा के योग बनेंगे। मुकदमे में विजय होगी।

मकर राशि – आज पारिवारिक जिम्मेदारी बढ़ने से व्यस्तता बढ़ेगी। आज कार्य में नवीनता के भी योग हैं। संतान के व्यवहार से समाज में सम्मान बढ़ेगा। दिन अनुकूल है। व्यापार में सफलता मिलेगी और कीर्ति बढ़ेगी।

कुंभ राशि – आज मेहनत के अनुरूप सफलता मिलने में संदेह है। किसी हनुमान मन्दिर में जाकर सिंदूर और तेल अर्पण करें रुके काम बनेंगे सफलता मिलेगी। दूसरों के झंझटों में न पड़ें।

मीन राशि – आज बिना सोच विचार के कोई भी काम न करें। मांगलिक आयोजनों के लिए रूपरेखा में परिवर्तन होगा। अच्छे कार्यों के लाभकारी परिणाम मिलेंगे। सामाजिक समारोहों में भाग ले सकते हैं। विरोधियों से सावधान रहें।

आचार्य धीरज द्विवेदी “याज्ञिक”
(ज्योतिष वास्तु धर्मशास्त्र एवं वैदिक अनुष्ठानों के विशेषज्ञ)
प्रयागराज।
संपर्क सूत्र-09956629515
08318757871

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *