आज से करें लेटे हनुमानजी के दर्शन, बाढ़ से मंदिर में भर गया था पानी
संगम किनारे स्थित लेटे हनुमानजी को महास्नान और विश्राम कराने के बाद मां गंगा वापस लौट गई हैं। 16 दिन तक मंदिर के कपाट बंद रहने के बाद शनिवार को आम श्रद्धालुओं के लिए मंदिर खोल दिया जाएगा। शाम को 4 बजे से आम श्रद्धालु हनुमानजी के दर्शन और पूजन कर सकेंगे। गंगा जन्माष्टमी के दिन 18 अगस्त की रात 11:45 बजे मंदिर के गर्भ गृह तक पहुंचीं और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच अपने पुत्र हनुमान को नहलाया था।













Leave a Reply