करछना विधायक ने बाढ़ पीड़ितों को बांटी राहत सामग्री
विधायक पीयूष रंजन निषाद ने बृहस्पतिवार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण कर पीड़ितों को राहत सामग्री बांटी। ताला हसरा ग्राम प्रधान शिव गणेश पटेल ने बताया कि गांव में बाढ़ से प्रभावित डेढ़ दर्जन लोगों को राहत सामग्री बांटी गई। इस दौरान विधायक ने जन प्रतिनिधियों के साथ नाव में बैठकर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में हुए नुकसान का जायजा लिया। इस मौके पर कमलेश द्विवेदी, एडीओ पंचायत विवेक कुमार मिश्र, भाजपा जिला उपाध्यक्ष त्रिवेणी प्रसाद पांडेय, ब्लॉक प्रमुख चाका अनिल कुमार पटेल, राजकुमार मिश्र, रिंकू सिंहआदि मौजूद रहे।













Leave a Reply