T-20 में 3500 रन बनाने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने रोहित शर्मा
एशिया कप में हांगकांग के खिलाफ खेले जा रहे मैच में रोहित शर्मा ने पहला रन बनाते ही विश्व रिकॉर्ड अपने नाम किया है। फिलहाल इस मैच में रोहित 21 रन बनाकर आउट हो गए हैं। पहला रन बनाने के साथ ही रोहित टी-20 इंटरनेशनल में 3500 रन बनाने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले महिला क्रिकेट में न्यूजीलैंड की सूजी बेट्स ने 3531 रन बनाए हैं। इस तरह रोहित ने बेट्स को पीछे छोड़ दिया है।












Leave a Reply