शिक्षक ने मुर्गा बनाया तो बैग में कट्टा लेकर स्कूल पहुंचा छात्र, मचा हड़कंप
प्रयागराज में शिक्षक की पिटाई के बाद एक छात्र बैग में तमंचा लेकर स्कूल पहुंच गया। चेकिंग के दौरान उसे पकड़ लिया गया और पुलिस को सौंप दिया गया। मामला सोरांव थाना इलाके के अब्दालपुर खास का है। बताया जा रहा है कि यहां के एक स्कूल में 10वीं में पढ़ने वाले लड़के की गुरुजी ने खूब पिटाई की थी। उसे मुर्गा भी बनाया था। इस सजा से छात्र को काफी गुस्सा आया और वह अगले दिन कट्टा लेकर स्कूल पहुंच गया।












Leave a Reply