जहरीली गैस का रिसाव, SSP, SDM, CO समेत 35 लोग बेहोश, 10 ICU में भर्ती
उत्तराखंड के रुद्रपुर में ट्रांजिट कैंप के आजाद नगर / राजा कॉलोनी में कबाड़ी के गोदाम में रखे गैस सिलेंडर से रिसाव होने लगा। इस कारण लोगों को सांस लेने में दिक्कत होने लगी। जिससे वे बेहोश होने लगे। सूचना के बाद SSP, SDM, CO, SDRF, फायर और पुलिस टीमें मौके पर पहुंची। गैस की वजह से वे भी बेहोश हो गए। कर्मचारियों समेत अब तक 35 लोग बेहोश हो चुके हैं। सभी को ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है। 10 ICU में हैं।













Leave a Reply