भारतीय किसान कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष राजस्थान के उत्तम दीक्षित का हुआ मनोनयन
मनोनयन पत्र
उत्तम दीक्षित प्रदेश अध्यक्ष राजस्थान मनोनीत

आज भारतीय किसान कल्याण संघ की बैठक संघ के प्रधान कार्यालय प्रयागराज में संपन्न हुई।जिसमें संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवनेश उपाध्याय जी के दिशानिर्देश पर राजस्थान की सभी इकाइयों को भंग कर नई इकाईयों के गठन की घोषणा की गई।जिसमें संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेन्द्र बहादुर सिंह जी ने महान समाजसेवी श्री उत्तम दीक्षित जी के नाम का प्रस्ताव प्रदेश अध्यक्ष राजस्थान के पद के लिए प्रस्ताव रखा। संघ के राष्ट्रीय महासचिव संतोष त्रिपाठी संत जी ने इस प्रस्ताव का समर्थन किया।
आशा है श्री दीक्षित जी संघ के सभी दिशानिर्देश का पालन रहते हुए अपने राज्य की सभी इकाइयों का गठन, विस्तार कर किसान हितैषी सिद्ध होंगे ।
जय किसान जय हिन्दुस्तान
आपका
सुरेन्द्र बहादुर सिंह
वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष
भारतीय किसान कल्याण संघ












Leave a Reply