महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री अनिल देशमुख जेल में चक्कर खाकर गिरे
भ्रष्टाचार के आरोप में मुंबई की आर्थर रोड जेल में बंद महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख की तबीयत शुक्रवार को बिगड़ गई। जेल के अंदर बेहोश होकर गिरने पर 72 वर्षीय देशमुख को जेजे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां फिलहाल डॉक्टरों ने स्वास्थ्य को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं की है। इससे पहले उन्होंने सीने में दर्द की भी शिकायत की थी।













Leave a Reply