Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

गंगा के कछार में लकटहा पनासा के दो बच्चे कुआं मे गिरे ,कई घंटे बाद मिला शव, मृतक परिवार का हाल बेहाल।

गंगा के कछार में लकटहा पनासा के दो बच्चे कुआं मे गिरे ,कई घंटे बाद मिला शव, मृतक परिवार का हाल बेहाल।

भीरपुर, प्रयागराज।आज लकटहा पनासा में कुआं मे शिवाकांत पुत्र विजयलाल,और आशु पुत्र ललन यादव सुबह ग्यारह बजे सरिया पकड़कर बोरबेल रिपेयर के लिए गए थे लगभग तीस फीट के बाद कुआं की गैस के कारण उनका दिमाग काम करना बंद हो गया ,जिससे हाथ सरिया से छूट कर गिर गए,बड़ी मशक्कत के बाद दोपहर ढाई बजे शव मिला।पूरे क्षेत्र की जनता टूट पड़ी,किसी तरह बच्चों के शव को निकाला गया,तब तक बच्चों की जान निकल चुकी थी,यह देखकर पुरा परिवार का हाल बेहाल हो गया। मां की हालत बेहोशी की हो गई,सभी जनता की आंखों में पानी आने लगा।बड़ी बेदर्दी से मौत सभी के दिल को दहला दिया।।जिसमें कृष्ण कांत यादव, अशोक पाण्डेय, मनोज तिवारी, शमशेर सतीश,कमला शंकर यादव,शिव लखन यादव, सहित सभी ने बड़ी मेहनत कर शव को बाहर निकाला।जिस घटना से पुरा क्षेत्र दुख में डुबा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *