‘थानों में वसूली का धंधा खुलेआम…’ अखिलेश का योगी सरकार पर निशाना
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर कर UP सरकार से बुलडोजर के बारे में पूछा है। शेयर किया गया वीडियो BJP विधायक का है। अखिलेश ने लिखा, अब तो BJP के विधायक सरेआम स्वीकार रहे हैं कि उनके राज में थानों में वसूली का धंधा खुलेआम जारी है। अब बुलडोजर कहां है ? वीडियो में विधायक यूपी पुलिस के अधिकारियों से कहते हैं। कि यहां तमाम लोग खड़े हैं, जिनसे आप पैसा ले चुके हैं।












Leave a Reply