स्वावलंबी भारत अभियान के डिजिटल प्लेटफार्म पर वैदिक, धार्मिक शिक्षा के प्रमुख बनाए गये आचार्य धीरज याज्ञिक
विश्व उद्यमिता दिवस के अवसर पर भारत के युवाओं को स्वरोजगार, उद्यमिता, और रोजगार के विकास के लिए समर्पित स्वावलंबी भारत अभियान एवं देआसरा फाउंडेशन के सहयोग से डिजिटल प्लेटफार्म https://mysba.co.in की लांचिंग हुई जिसमें रोजगार, कानून, आदि के सहित वैदिक शिक्षा के लिए भी एक कालम बना और उसके प्रमुख बनाए गये प्रतापपुर खखैचा के निवासी आचार्य धीरज द्विवेदी “याज्ञिक” साथ ही इन्हें समन्वयक प्रतापपुर प्रयागराज का दायित्व भी प्रदान किया गया।
इस अवसर पर विहिप प्रखंड अध्यक्ष अशोक दुबे,उपाध्यक्ष प्रभात सोनी,मंत्री किशन पाठक, बजरंगदल संयोजक बृजेश यादव शेरा, बजरंगदल सहसंयोजक आलोक द्विवेदी आदि लोगों ने बधाई और शुभकामनाएं प्रदान किया।













Leave a Reply