नीतीश सरकार ने ध्वनि मत से जीता फ्लोर टेस्ट
बिहार विधानसभा में महागठबंधन की सरकार ने फ्लोर टेस्ट को पास कर लिया है। सरकार के पक्ष में ध्वनि मत से प्रस्ताव पास हुआ है। नीतीश कुमार ने हाल ही NDA से अलग होकर मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया था। इसके बाद 7 दलों के साथ मिलकर 164 विधायकों के समर्थन के साथ राज्यपाल से नई सरकार के गठन के लिए अनुरोध किया था। फ्लोर टेस्ट से पहले बिहार विधानसभा के अध्यक्ष विजय सिन्हा इस्तीफा देते हुए भावुक हो गए थे।













Leave a Reply