28 अगस्त को ध्वस्त किया जाएगा सुपरटेक ट्विन टावर
नोएडा में सुपरटेक के दोनों टावरों को 28 अगस्त को ध्वस्त किया जाएगा। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। सियान टावर में विस्फोटक लगाने का काम पूरा हो गया है। एपेक्स में 24 अगस्त तक विस्फोटक लगाने का काम पूरा कर लिया जाएगा। दोनों टावरों को गिराने के लिए 2 ब्लास्ट होंगे। टावरों को ध्वस्त करने से पहले आसपास की सोसाइटी के सभी पार्कों को धूल से बचाने के लिए उन्हें प्लास्टिक शीट से कवर किया जा रहा है।













Leave a Reply