राकेश टिकैत को हिरासत में लेने पर भड़के किसान, थाने का किया घेराव
BKU के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इसके बाद संतकबीरनगर में BKU कार्यकर्ताओं ने खलीलाबाद कोतवाली थाने का घेराव कर दिया। जिलाध्यक्ष जनार्दन मिश्रा ने कहा- पुलिस नियमों का उल्लंघन करते हुए भाजपा के इशारों पर काम कर रही है। टिकैत बेरोजगारों के धरने पर शामिल होने के लिए दिल्ली जा रहे थे। उन्हें इस प्रकार डिटेन करना हमारे लोकतांत्रिक अधिकारों पर हमला है।













Leave a Reply