निर्माणाधीन पुलिया महिनो से लटकी,जिससे रोज हो रहा है इंसान और जानवरों का एक्सीडेंट।।
भारतीय किसान कल्याण संघ व क्षेत्रीय जनता ने जताया रोष।
भीरपुर प्रयागराज।कई महीने से लोक निर्माण विभाग द्वारा निर्माणाधीन पुलिया बनने के लिए पूरी सड़क को काट कर असहाय छोड दिया गया है।भीरपुर से लकटहा घाट पर बसही से लकटहा चौराहा के पहले दो जगह रोड पूरी तरह से तोड़ दिया गया है,पवरीया बीर बाबा के पास व लकटहा चौराहा के पास तरहार की जनता रोज फिसलना गिरना घायल होना आम बात हो गई है।आज दो दिन से भीषण बारिस के कारण घटनाओ में तेजी आ गई। जिसमें आज जन्माष्टमी के मौके पर राजेन्द्र प्रसाद पुत्र शुकदेव यादव का भीषण एक्सीडेंट से पैर हाथ सर पर गंभीर चोट आई, तरहार की जनता लोक निर्माण विभाग व ठीकेदार की इस लापरवाही से आक्रोशित हैं,अगर तत्काल विभाग ने काम शुरू नहीं किया तो तरहार की जनता जिलाधिकारी कार्यालय पर आमरण अनशन को मजबूर होगी, भारतीय किसान कल्याण संघ ने भी इस घटना को तत्काल संज्ञान में लेकर कार्यवाही करने की बात कही है अन्यथा किसान कल्याण संघ उग्र आंदोलन को मजबूर होगा।
इसमें ग्राम प्रधान निर्मल उर्फ पिंटू,शिव लखन यादव प्रेम चंद यादव ,लवकुश पांडेय, किसान कल्याण संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवनेश उपाध्याय, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेन्द्र बहादुर सिंह, राष्ट्रीय महासचिव संतोष त्रिपाठी संत जी, प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र मिश्रा जिला उपाध्यक्ष राजन शुक्ला,डा हनुमान प्रसाद यादव सहित समस्त क्षेत्र वासीयों ने तत्काल पुलिया निर्माण करने की मांग की है।























Leave a Reply