जंतर-मंतर जा रहे किसान, पुलिस ने गाजीपुर बॉर्डर पर हिरासत में लिया
अलग-अलग राज्यों से महापंचायत में शामिल होने के लिए किसानों का जत्था दिल्ली पहुंच रहा है। दिल्ली पुलिस उन्हें जंतर-मंतर जाने की अनुमति नहीं दे रही है। पुलिस ने गाजीपुर बॉर्डर पर पहुंचे किसानों को हिरासत में लिया है। पुलिस बसों में बैठाकर किसानों को लेकर जा रही है। पुलिस की कोशिश है कि किसान नई दिल्ली न पहुंच पाएं। नई दिल्ली में धारा 144 लागू की गई है। गाजीपुर और नोएडा बॉर्डर पर चेकिंग हो रही है।












Leave a Reply