राम जानकी मंदिर में हुआ कृष्ण जन्माष्टमी का भव्य आयोजन।
रात्रि भर जागरण में कलाकारों के साथ भक्तों ने किया नृत्य संगीत।।
ग्यारह कलाकारों का आयोजन समिति ने अंग वस्त्र से किया सम्मान।।
संतोष त्रिपाठी संत जी
ब्यूरो चीफ वाराणसी
वाराणसी, महमूरगंज।नंद घर आनंद भयो जय कन्हैया लला की , मधुर आवाज़ से प्राचीन राम जानकी मंदिर में झूम उठे भक्त। कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव पर जागरण कलाकारों का ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस समिति ने सुप्रसिद्ध रामायण कलाकार राकेश तिवारी व गायिका ज्योति गुप्ता के साथ पुरी टीम का मंदिर के पुजारी प्रवीन तिवारी ने चंदन तिलक लगाकर आशीष व समाज सेवी प्यारे मोहन श्रीवास्तव शशीकांत श्रीवास्तव, राजेश श्रीवास्तव ने सभी कलाकारों को पीत अंगवस्त्र से सम्मानित किया। बाल कलाकार ज्योति श्रीवास्तव, मृदुला त्रिपाठी,सैनी, पलक यादव, नीलम तिवारी,विनायक समिति के कलाकार अरविंद त्रिपाठी, सहित दर्जनों लोगों का सम्मान किया गया। मंदिर पुजारी पवन शास्त्री ने वैदिक विधान से भए प्रकट गोपाला,व आरती कर जन्मोत्सव मनाया। आयोजन का संचालन राज्यपाल पुरस्कृत,महान साहित्यकार संतोष त्रिपाठी संत जी ने किया।अंत में सोहर कजरी से कलाकारों ने भक्तों का मनमोह लिया। जन्माष्टमी के पश्चात भगवान कृष्ण का छठी भोज 24 अगस्त को भी मंदिर परिसर में आयोजित होगा।जिसमें सपरिवार सभी भक्त आकर भगवान का आशीर्वाद लें। आज के इस आयोजन में प्यारे मोहन श्रीवास्तव, शशीकांत श्रीवास्तव राजेश श्रीवास्तव ज्योतिर्विद प्रवीन तिवारी, अरविंद त्रिपाठी,केशव प्रसाद, जितेन्द्र,नागेश शर्मा राजू जैन , रोहित कपूर, सहित सैकड़ों भक्त उपस्थित रहे।
















Leave a Reply