बनारस: वरुणा पार इलाकों में पलायन तेज, शवदाह के लिए कतार
बनारस में वरुणा कॉरिडोर पूरी तरह से पानी में समा गया है। और शास्त्री घाट पर भी पानी ऊपर चढ़ने लगा है। वरुणा पार के 35 परिवारों को बाढ़ राहत शिविर में पहुंचाया गया है। इधर, मणिकर्णिका और हरिश्चंद्र घाट पूरी तरह डूब गए हैं। हरिश्चंद्र घाट पर गलियों में शवदाह किया जा रहा है और मणिकर्णिका घाट पर छतों पर शवदाह हो रहा है। जगह कम पड़ने के कारण लोगों को तीन से चार घंटे तक इंतजार भी करना पड़ रहा है।













Leave a Reply