उत्तराखंड में बादल फटने से भारी तबाही, नदियों ने
बरपाया कहर
देहरादून के मालदेवता सरखेत इलाके में तड़के बादल फटने से भारी तबाही मची है। आपदा में पांच लोग लापता बताए जा रहे हैं। कीर्तिनगर क्षेत्र में सुबह 7 बजे ग्राम कोठार में 14-15 कमरों का आवासीय भवन भूस्खलन होने से मलबे में दब गया है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हमारी आपदा प्रबंधन टीम, एसडीआरएफ की टीमें और प्रशासन के अन्य अधिकारी उन इलाकों में पहुंच गए हैं जहां रात भर भारी बारिश ने कहर बरपाया है।












Leave a Reply