Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

आज का पंचांग एवं राशिफल

आज का पंचांग एवं राशिफल

आज का पंचांग एवं राशिफल

21 अगस्त 2022

सम्वत् -2079
सम्वत्सर – अनल (राक्षस)।
मास – भाद्रपद।
पक्ष – कृष्ण।
दिन – रविवार।
ऋतु – वर्षा।
तिथि – दशमी रात्रिशेष – 04:11 मि. तक उपरांत एकादशी।
नक्षत्र – रोहिणी दिन – 07:04 मि. तक उपरांत मृगशिरा।
योग – हर्षण रात्रि – 01:34 मि. तक उपरांत वज्र।
पंचक – नहीं।
भद्रा – स्वर्ग की दिन – 03:20 मि. से रात्रि – 04:11 मि. तक है।
मृत्युबाण – नहीं है।
मूल – नहीं है।
चंद्र राशि – वृष दिन – 08:14 मि. तक उपरांत मिथुन।
सूर्य राशि – सिंह।
सूर्य नक्षत्र – मघा।
दिशाशूल – पश्चिम में।
अभिजित मुहूर्त – नहीं है।
राहुकाल – दिन – 04:31 मि. से सायं – 06:01 मि. तक‌।
सूर्योदय – 05:40 मि.।
सूर्यास्त – 06:28 मि. ।
व्रत – कुछ नहीं।
पर्व – कुछ नहीं।

आज विशेष – भद्रा स्वर्ग की दिन – 03:20 मि. से रात्रि – 04:11 मि. तक।

कल विशेष – जया एकादशी व्रत स्मार्तों का,जैनियों का पर्युषण पर्व आरंभ,सर्वार्थ सिद्धि योग दिन – 09:25 मि. तक।

मेष राशि – आज का दिन मिला-जुला रहेगा।कारोबार में आर्थिक लाभ होगा परन्तु अनावश्यक खर्च बढ़ने से चिंता रहेगी। परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। स्वास्थ्य सम्बंधी शिकायतें हो सकती हैं। क्रोध पर नियंत्रण एवं वाणी पर संयम रखें अन्यथा विवाद संभव है। किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।

वृष राशि – आज का दिन सामान्य रहेगा।अपने जीवन को लेकर चिंतिंत रहेंगे परन्तु पारिवारिक जिम्मेदारियों का निर्वाह अच्छे से करेंगे। सिर दर्द की समस्या हो सकती है। बिना कारण ही मन बेचैन रहेगा जिससे किसी काम में मन नहीं लगेगा। शांति के लिए योग और ध्यान करने की कोशिश करें। नए कार्यों की शुरुआत करने से बचें। कार्यस्थल पर कर्मचारियों की वजह से मन परेशान रहेगा।

मिथुन राशि – आज का दिन सामान्य रहेगा। कारोबार में अच्छा लाभ होगा। आकस्मिक धनलाभ के योग भी बन रहे हैं परन्तु अनावश्यक खर्चे भी अधिक रहेंगे जिससे परिवार में कलह हो सकती है। वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। किसी खास दोस्त की तबीयत अचानक से खराब होने से मन उदास रहेगा। अपनी सेहत का भी ध्यान रखना पड़ेगा। अधिक कार्यभार होने से अधिक व्यस्त रहेंगे।

कर्क राशि – आज का दिन अच्छा रहेगा। कारोबार में आर्थिक लाभ के प्रबल योग हैं। सामाजिक कार्यों में सुयश मिलेगा और समाज में प्रतिष्ठा की बढ़ोतरी होगी। कार्यस्थल पर कोई नई योजना शुरू कर सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें और खान-पान पर ध्यान दें। बच्चों की तबीयत खराब हो सकती है। यात्रा पर जाने से बचें।

सिंह राशि – आज का दिन मिला-जुला रहेगा। धन प्राप्ति के योग बनेंगे परन्तु अनावश्यक खर्च अधिक होने से चिंतित रहेंगे। नौकरी में तरक्की मिल सकती है। कार्यभार की अधिकता रहेगी। मित्रों-सहयोगियों का भरपूर सहयोग मिलेगा। परिवार के साथ समय का अच्छा बीतेगा। वाद-विवाद और झगड़े के चलते मानिसक कष्ट बढ़ेगा। जीवन साथी और माता-पिता की सेहत का अधिक ध्यान रखना होगा।

कन्या राशि – आज का दिन अच्छा रहेगा। कारोबार में अच्छा लाभ रहेगा। पारिवारिक सुख और धन में बढ़ोतरी होगी। समाज के कार्यों में उत्साहपूर्वक भाग लेंगे। नौकरी में पदोन्नति के योग संभव है। किसी पुरानी बीमारी से राहत मिलेगी। परिवार में मांगलिक कार्य हो संभव है। धार्मिक यात्रा पर जाने का योग है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। खान-पान का ध्यान रखें और क्रोध से बचें।

तुला राशि – आज का दिन शुभ रहेगा। परिवार में सुख और धन की वृद्धि होगी। नौकरी में प्रमोशन का योग बन सकता है। खान पान पर विशेष ध्यान रखें। शरीर में ज्यादा ऊर्जा रहने के कारण आप अपने सभी रुके हुए कार्यों को पूरा कर पाएंगे। जीवन को लेकर कोई कठोर फैसला कर सकते हैं। वाणी पर संयम बरतना जरूरी है। समाज के कार्यों में आज आप उत्साह के साथ भाग लेंगे।

वृश्चिक राशि – आज का दिन अच्छा रहेगा। कारोबार में लाभ प्राप्ति के योग हैं। आर्थिक निवेश फायदेमंद होगा। धन संबंधित कार्य पूरे होंगे। मानसिक शांति की तलाश में अध्यात्म से जुडऩे का मौका मिलेगा। सेहत में सुधार आने की संभावना है। किसी लंबी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। पूरे दिन भागदौड़ रहेगी।

धनु राशि – आज का दिन मिला-जुला रहेगा। धनप्राप्ति के योग रहेंगे परन्तु अनावश्यक खर्चों की भी अधिकता रहेगी। सेहत के कारण से आप अपने जरूरी कामों को नहीं कर पाएंगे अतः शरीर को आराम दें,जिससे आप तरोताजा महसूस कर पाएं। जीवनशैली और रहन-सहन में बदलने लाने की कोशिश करेंगे। कारोबारी हालात आशाजनक रहेगी। जीवनसाथी के साथ समय बिताएंगे।

मकर राशि – आज का दिन सामान्य रहेगा। आर्थिक लाभ का योग बन रहा है। कारोबार में नई योजनाओं की शुरुआत हो सकती है। अच्छी दिनचर्या की वजह से स्वास्थ्य में सुधार आएगा। बाहरी वस्तुओं के सेवन से बचें। अपने काम करने के तरीके में बदलाव लाएं अन्यथा नुकसान हो सकता है। घर की सजावट पर खर्च हो सकता है। किसी यात्रा पर जाने की संभावना है।

कुम्भ राशि – आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कारोबार में लाभ होगा। समाज में यश, मान और सम्मान में बढ़ोतरी होगी। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी परन्तु लोगों का व्यवहार आपके लिए निराशाजनक रहेगा। खान-पान का ध्यान रखें। पाचन तंत्र में कुछ दिक्कत रहेगी पूरे दिन मन खराब रहेगा। जीवन साथी की सेहत भी चिंता का कारण बनेगी।

मीन राशि – आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। आपकी सूझबूझ से कारोबार में अच्छा लाभ मिलेगा। परिजनों और मित्रों से भरपूर सहयोग मिलेगा। नौकरी में तरक्की के योग हैं। योजना अनुसार कार्य करने से सफलता मिलेगी परन्तु स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने की आवश्यकता है। दुर्घटना भी संभव है अतः वाहन सावधानी से चलाएं। यात्रा पर जाने से बचें। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा।

आचार्य धीरज द्विवेदी “याज्ञिक”
(ज्योतिष वास्तु धर्मशास्त्र एवं वैदिक अनुष्ठानों के विशेषज्ञ)
प्रयागराज।
संपर्क सूत्र-09956629515
08318757871
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *