राकेश टिकैत के धरने का दूसरा दिन, बोले- अपना दिमाग ठीक कर ले प्रशासन
लखीमपुर खीरी में केंद्र सरकार के खिलाफ संयुक्त किसान मोर्चा का 75 घंटे का धरना जारी है। गुरुवार शाम से शुरू हुए धरने का आज दूसरा दिन है। पंजाब समेत अन्य राज्यों से करीब 50 हजार किसान धरना स्थल पहुंचे हैं। किसान नेता राकेश टिकैत ने खुले मंच से प्रशासन को चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि यहां का प्रशासन अपना दिमाग ठीक कर ले। पानी की व्यवस्था कर दे। अगर सुविधा नहीं दोगे तो हम सुविधा लेना जानते हैं।













Leave a Reply