कौन हैं सुधा यादव जो BJP संसदीय बोर्ड में हुईं शामिल?
आगामी लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बीजेपी ने अपने संसदीय बोर्ड का नए सिरे से गठन किया है। बोर्ड में एकमात्र महिला सदस्य सुधा यादव को भी जगह मिली है। सुधा हरियाणा के महेंद्रगढ़ से पहली बार साल 1999 में चुनाव जीतकर संसद पहुंची थीं। सुधा यादव के पति बीएसएफ में डिप्टी कमांडेंट थे और करगिल युद्ध में ही शहीद हुए थे। साल 2015 में सुधा यादव को बीजेपी ओबीसी मोर्चा का प्रभारी भी नियुक्त किया गया था।













Leave a Reply