अब 5 साल से छोटे बच्चों के लिए भी लेना होगा रेल का पूरा टिकट? ये है सच्चाई
एक खबर वायरल हो रही है जिसमें दावा किया जा रहा है कि रेलवे ने अब 5 साल से छोटे बच्चों के लिए पूरा टिकट अनिवार्य कर दिया है। PIB फैक्ट चेक ने इस खबर का खंडन करते हुए सच्चाई बताई है। पीआईबी फैक्ट चेक के अनुसार, 5 साल से छोटे बच्चों के लिए बर्थ बुक करना है या नहीं इसका विकल्प दिया गया है। अगर बच्चे के लिए बर्थ बुक नहीं किया है तो बच्चा बिना टिकट के यानी मुफ्त यात्रा कर सकता है।













Leave a Reply