15 अगस्त को पूरा लखनऊ शहर 1 मिनट के लिए थम जाएगा
राजधानी लखनऊ 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस पर 1 मिनट के लिए पूरी तरह से थम जाएगा। जो जहां होगा, वहीं पर खड़ा हो जाएगा। घरों के लोग घरों में खड़े हो जाएंगे। वहीं, सड़कों पर चल रहे लोग अपनी गाड़ियों को वहीं पर छोड़कर गाड़ियों के बाहर खड़े रहेंगे। यह होगा राष्ट्रगान के सम्मान में, क्योंकि स्वतंत्रता दिवस पर प्रशासन की ओर से शहर के लोगों से यह अपील की गई है कि सुबह 8:55 पर राष्ट्रगान किया जाएगा।













Leave a Reply