आज का पंचांग एवं राशिफल
15 अगस्त 2022
सम्वत् -2079
सम्वत्सर – अनल (राक्षस)।
मास – भाद्रपद।
पक्ष – कृष्ण।
दिन – सोमवार।
ऋतु – वर्षा।
तिथि – चतुर्थी रात्रि – 12:43 मि. तक उपरांत पंचमी।
नक्षत्र – उत्तराभाद्रपद रात्रि – 01:40 मि. तक उपरांत रेवती।
योग – सुकर्मा प्रातः – 06:32 मि. तक उपरांत धृति।
पंचक – चौथा दिन।
भद्रा – नहीं है।
मृत्युबाण – नहीं है।
मूल – रेवती का रात्रि – 01:40 मि. से है।
चंद्र राशि – मीन।
सूर्य राशि – कर्क।
सूर्य नक्षत्र – श्लेषा।
दिशाशूल – पूर्व में।
अभिजित मुहूर्त – नहीं है।
राहुकाल – दिन – 07:31 मि. से 09:01 मि. तक।
सूर्योदय – 05:36 मि.।
सूर्यास्त – 06:32 मि. ।
व्रत – संकष्टी गणेश चतुर्थी।
पर्व – संकष्टी गणेश चतुर्थी।
आज विशेष – संकष्टी (बहुला) श्री गणेश चतुर्थी व्रत,बहुला चतुर्थी,चंद्रोदय रात्रि – 09:13 मि. पर,स्वतंत्रता दिवस,यायीजय योग रात्रि – 12:44 मि. से।
कल विशेष – रक्षा पंचमी,भ्रातृ पंचमी,पंचक समाप्त रात्रि – 01:46 मि. पर,भौमाश्विनी सर्वार्थ अमृत सिद्धि योग एवं रवि रात्रि – 01:46 मि. से, जैनियों का कोकिला पंचमी।
मेष राशि – आज समय अनुकूल नहीं है सतर्क रहें। कोई नया काम आरंभ करने में विलंब होगा। किसी अपने के प्रति शुभ भावनाओं का उदय होगा। आशाएं बलवती होंगी।
वृष राशि – आज कम समय में काम को पूरा करने में लगे रहेंगे। समय का सदुपयोग करें। विशेष महत्व के कार्य पूरा करने का प्रयास करें सफलता मिलेगी। कारोबारी समस्याओं से सामना होगा। सायंकाल में यात्रा न करें।
मिथुन राशि – आज समय अनुकूल नहीं है निवेश से बचें। धैर्य से कार्य संपादन में लगे रहेंगे। रुके कार्यों की पूर्ति होगी। शुभ कार्यों में मन लगेगा। यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं।
कर्क राशि – आज दिन ठीक है। समय का सदुपयोग करें दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया काम शुरू कर सकते है। विशेष लोगों से मुलाकात होगी। मनचाही कार्य सिद्धि होगी। झूठ बोल कर फंस सकते हैं।
सिंह राशि – आज अपनों की बातों से मन दुखी होगा। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। आश्वासन प्राप्त होंगे। कारोबार में सफलता मिलेगी। सामाजिक संबंधों का लाभ मिलेगा। शुभ कार्यों में व्यय होगा।
कन्या राशि – आज दिन की शुरुआत में व्यस्ततापूर्वक होगी। देव दर्शन और निजी कार्यों में समय बीतेगा। कारोबार में सफलता मिलेगी। भाग्य में प्रबलता रहेगी। दूर स्थान से संदेश प्राप्त होंगे।
तुला राशि – आज आध्यात्मिक तरक्की होगी। धन लाभ के लिए किए गए प्रयास सफल होंगे। परिजनों का सहयोग मिलेगा। अनुबंधों की पूर्ति होगी। संबंधों का लाभ मिलेगा। न्यायपक्ष उत्तम रहेगा।
वृश्चिक राशि – आज कारोबार विस्तार के योग बन रहे हैं। नई योजना का लाभ मिलेगा। परिजनों का व्यवहार कमजोर रहेगा। दांपत्य संबंधों में मधुरता आयेगी। धार्मिक यात्रा की योजना बनेगी।
धनु राशि – आज दिन मिला-जुला असर कारक है। काम बहुत है अच्छे से कार्यनीति बनाएं।नया काम आरंभ न करें कुछ दिन धैर्य से काम लें। अपने कार्यों के प्रति समर्पित रहें। मध्यान्ह से कुछ राहत का अनुभव होगा। कोर्ट कचहरी के चक्कर लग सकते हैं।
मकर राशि – आज स्वास्थ्य का ध्यान रखें। अनुकूल समय का सदुपयोग करें। महत्व के कार्यों को प्राथमिकता दें। अपनी संगत बदलें। बड़ों का आदर करें। संतान सुख संभव है। वाहन खरीदने का मन होगा।
कुम्भ राशि – आज दिन मिला-जुला असर कारक है।शासन-प्रशासन का सहयोग न मिलने से कार्य बाधित होंगे। लंबित कार्यों में आशाएं बलवती होंगी। सामाजिक संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। यात्रा सफल रहेगी। शुभ कार्यों में व्यय होगा।
मीन राशि – आज साझेदारी में किये कारोबार में तरक्की होगी। धन लाभ होता रहेगा। नया मकान-दुकान खरीदने के योग है। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। यात्रा सफल रहेगी।
आचार्य धीरज द्विवेदी “याज्ञिक”
(ज्योतिष वास्तु धर्मशास्त्र एवं वैदिक अनुष्ठानों के विशेषज्ञ)
प्रयागराज।
संपर्क सूत्र – 09956629515
08318757871













Leave a Reply