स्मृति ईरानी ने तिरंगा यात्रा का किया नेतृत्व, खुद चलाईं स्कूटी
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने शनिवार को प्रयागराज में निकाली गई तिरंगा यात्रा का नेतृत्व किया। पत्थरघर गिरजाघर से आजाद पार्क तक वह खुद स्कूटी चलाती दिखीं। आजाद पार्क में लोगों को संबोधित करते हुए ईरानी ने कहा कि इस तिरंगे के लिए न सिर्फ बलिदान दिए गए हैं बल्कि भारत और सशक्त हो इसका भी प्रयास किया गया है। उन्होंने चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।













Leave a Reply