काशी विश्वनाथ कॉरिडोर की तर्ज पर बनेगा संगम कॉरिडोर: डिप्टी CM
डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि साल 2025 में लगने वाले कुंभ मेले से पहले संगम गलियारा बन कर तैयार हो जाएगा। इस कॉरिडोर के निर्माण से पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा मिलेगा। इसके साथ ही बाढ़ प्रभाव प्रभावित आबादी को भी इससे निजात मिलेगा। यह कॉरिडोर काशी विश्वनाथ कॉरिडोर की तर्ज पर बनेगा। केशव मौर्य ने सर्किट हाउस में अधिकारियों के साथ बैठक में इस संबंध में रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए ।













Leave a Reply