यूपी में नए BJP अध्यक्ष के एलान से पहले आज दिल्ली दौरे पर सीएम योगी
यूपी में इन दिनों नए बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के एलान को लेकर अटकलें काफी तेज हो गई हैं। इन अटकलों के बीच यूपी के सीएम योगी बुधवार को दो दिनों के दौरे पर दिल्ली जा रहे हैं। इस दौरान वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह समेत कई नेताओं से मुलाकात करेंगे। दिल्ली दौरे के दौरान प्रदेश अध्यक्ष का नाम फाइनल हो सकता है। सीएम दिल्ली में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के कार्यक्रम में भी शामिल होंगे।













Leave a Reply